आवृति म्यूजिकल ग्रुप
Patrika news network Posted: 2014-10-03 00:00:00 IST
Updated: 2015-01-16 12:04:27 IST
http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/there-was-a-household-deity-worship-341891.html
झालावाड़। शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी का पर्व गुरूवार को हर्षोल्लास से मनाया। सुबह से ही श्रद्धालु कुलदेवी के पूजन में व्यस्त नजर आए। शहर के कैलादेवी मंदिर, बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर, मां मंगलेश्वरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर में घरों में श्रद्धालुओं ने कुलदेवी की पूजा कर, माता को प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया।

झालरापाटन : जय मां वैष्णो देवी नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में बुधवार रात हरिश्चन्द कॉलोनी में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन गायक शेखर देव ने म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ..., दिवाना राधे का..., मीठे रस से भरयोडी..., घुमादे म्हारा बालाजी... जैसे कई भजन प्रस्तुत किए। मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र पिं्रस, चांदमल, महेश कुमार ने कलाकारों का स्वागत किया।
छप्पन भोग लगाया
अकलेरा. नवरात्र के अवसर पर अकलेरा में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मदिरों पर पूजा अर्चना व गरबे में लोग बढ़ चढ़ कर भाग ल रहे हैं। यहां बसस्टैण्ड पर बच्चों द्वारा प्रतिदिन गरबा किया गया है व झांकियां सजाई गई। इस दौरान छप्पन भोग का आयोजन किया गया व जुलूस निकाला। जो पावन धाम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। इसके बाद महाआरती हुई।
आज होगा भंडारा
शहर के अखाड़े के ईच्छापूर्ण हनुमान मंदिर पर पिछले नौ दिनों से चले आ रहे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने बताया कि शाम को मंदिर परिसर में 501 दीपकों से महाआरती व शाम पांच से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि इस मौके पर रामायण पाठकों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। भंडारे के लिए महामंत्री कैलाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल व कमल खरीदार को जिम्मेदारियां सौंपी है।
झांकियां रही आकर्षण
भालता. क्षेत्र के नालामठ में नवरात्रा के देवी देवताओं की झांकियां देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवसेना जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह रूहेला रहे। गरबा मण्डल कमेटी अध्यक्ष रामचरण मेहर ने बताया कि भगवान देवनारायण के कमल के फूल में जन्म अवतार व नृसिंह अवतार कि झांकी बनाई। जिसमें नारायण सिहं गुर्जर आरती की गई।
रायपुर. अष्टमी के अवसर पर घर-घर पर कुलदेवी की पूजा अर्चना की गई व कन्याओं को भोजन कराया गया। कस्बे में माताजी की सवारी निकाली गई गई। कस्बे के हाट चौक में नवदुर्गा गरबा मण्डल के द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया।
मेला मैदान में होगा रावण दहन
खानपुर. कस्बे के मेला मैदान में शनिवार को 7.30 बजे 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। सरपंच जेहरा बोहरा ने बताया कि रावण दहन से पूर्व बड़ा बाजार स्थित राजमंदिर से विमान व रामदरबार की झांकी जुलूस के साथ मेला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद आतिशबाजी होगी।

No comments:
Post a Comment